
WHO की सिफारिशों के बाद 2026-27 के लिए फ्लू वैक्सीन को अपडेट किया गया है, जिसमें इन्फ्लूएंजा A(H3N2) के सुपर-K स्ट्रेन को कवर किया गया है।
ब्रिटेन में एस्ट्रेजेनेका की यह वैक्सीन 1 सितंबर 2026 से गर्भवती महिलाओं और पात्र लोगों के लिए उपलब्ध हो गई है, जबकि अन्य लोगों के लिए यह 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।
विशेषज्ञ डॉ. जुगल किशोर के अनुसार, यह अपडेटेड प्रोग्राम सीधे भारत पर लागू नहीं होता, इसलिए भारतीयों को अपने स्थानीय वैक्सीन पैकेज की जांच कर ही टीकाकरण का निर्णय लेना चाहिए।