
भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम ने तीनों फॉर्मेट के लिए पूरी तरह फिट घोषित कर दिया है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार होने वाले प्रसिद्ध बेंगलुरु में सिमुलेशन टेस्ट पास करने के बाद जल्द ही न्यूजीलैंड रवाना होने वाले हैं.
हालाँकि वह वर्तमान वनडे सीरीज के शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे, लेकिन भारत-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध हो सकते हैं.