मोदी सरकार द्वारा संसद में पेश किए जा रहे FCRA संशोधन विधेयक का कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने कड़ा विरोध किया है।
विपक्ष ने इस बिल को 'ईसाई विरोधी' करार दिया है, जबकि कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
विदेशी फंडिंग से जुड़े इस कानून में बदलाव को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच सोमवार को संसद में तीखी बहस होने की संभावना है।