
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 2 प्रतिशत गिरकर ₹1,51,938 प्रति 10 ग्राम हो गई।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर चिंता और मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच कच्चे तेल के दाम बढ़ने से सोने की कीमतों पर दबाव देखा गया।
इस बीच देश के जेम एंड ज्वेलरी निर्यात में अच्छी तेजी आई है और अगस्त में कुल निर्यात सालाना आधार पर 12.52% बढ़कर ₹21,945.87 करोड़ हो गया।