
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ओरकजई जिले में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित टीटीपी के 10 आतंकवादी मारे गए।
यह कार्रवाई संगहारा मुख्य मार्ग पर आतंकवादियों द्वारा रास्ता रोके जाने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई।
इसी प्रांत के हसन खेल इलाके में एक अन्य पुलिस चौकी पर हुए आतंकवादी हमले में एक कांस्टेबल की भी मौत हो गई है।