
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा के ज्ञान को अनिवार्य करने के नियम को सख्ती से लागू करने का फैसला किया है।
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने घोषणा की कि गुरुवार से मराठी नहीं जानने वाले चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नए बैज जारी करने की प्रक्रिया के तहत अब ड्राइवरों के मराठी भाषा के 'कामचलाऊ ज्ञान' के सत्यापन की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी।