बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर ने भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी से मुलाकात कर शेख हसीना के राजनीतिक बयानों पर रोक लगाने की मांग की है।
ढाका में हुई इस बैठक में बांग्लादेश ने चिंता जताई कि हसीना और अवामी लीग के सदस्यों द्वारा भारतीय जमीन का उपयोग करने से द्विपक्षीय संबंधों पर बुरा असर पड़ सकता है।
बांग्लादेश सरकार ने यह मांग सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों के बीच की है जिनमें दावा किया गया है कि शेख हसीना 5 अगस्त को सार्वजनिक भाषण दे सकती हैं।