सऊदी अरब की राजधानी रियाद के मूसा सनैया इलाके में रविवार को एक सोफा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 16 बांग्लादेशी मजदूरों की जलकर मौत हो गई।
रियाद स्थित बांग्लादेशी दूतावास की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और सऊदी अधिकारियों के साथ मिलकर मृतकों के शवों की शिनाख्त और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव प्रशासनिक और वित्तीय सहायता देने का आश्वासन दिया है।