मध्य प्रदेश के कटनी में जमीन घोटाले के आरोप में नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है।
कुठला थाना क्षेत्र की 82.86 लाख रुपये गाइडलाइन वाली जमीन को पुलिसिया दबाव बनाकर महज 18.20 लाख रुपये में रजिस्ट्री कराने का आरोप है।
भोपाल सतर्कता शाखा की शिकायत पर पुलिस ने नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापत्रे और मारूफ अहमद हनफी के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।