
MCD ने दिल्ली के कूचा महाजनी इलाके में खतरनाक इमारतों के खिलाफ अभियान चलाते हुए गहनों और बुलियन का व्यापार करने वाली 56 दुकानों को सील कर दिया है।
दुकानें सील होने के बाद व्यापारी अंदर रखे करोड़ों के सोने-चांदी को बाहर नहीं निकाल सकते, क्योंकि बिना अनुमति सील तोड़ना कानूनी अपराध है।
यह कार्रवाई हाल ही में सत्य निकेतन में पुरानी इमारत गिरने के बाद अवैध निर्माणों को चिन्हित करने के लिए शुरू की गई है।