-1785393380705.webp)
डॉ. विजय दहिफले के अनुसार, साथ खाना खाने, बर्तन शेयर करने या कॉमन टॉयलेट सीट के इस्तेमाल से STI नहीं फैलता है क्योंकि इसके वायरस बाहरी सतह पर जीवित नहीं रह सकते।
STI एक संक्रमण है न कि आनुवंशिक बीमारी, लेकिन संक्रमित गर्भवती महिला से यह प्रसव या स्तनपान के दौरान बच्चे में फैल सकता है, इसलिए समय पर इलाज अनिवार्य है।
गर्भनिरोधक गोलियां STI से बचाव नहीं करती हैं; इससे बचने का एकमात्र प्रभावी तरीका कंडोम का सही उपयोग है, क्योंकि कई बार STI के लक्षण महीनों तक दिखाई नहीं देते।