
ईशान किशन की 334 गेंदों में 270 रनों की शानदार पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में पहली पारी में 708 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।
ईशान किशन तबीयत खराब होने के कारण 250 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए थे, लेकिन बाद में वापस आकर उन्होंने अपनी टीम के खाते में 20 रन और जोड़े।
दलीप ट्रॉफी फाइनल के इतिहास में यह केवल तीसरा मौका है जब किसी टीम ने 700 से अधिक रन बनाए हैं, जिससे साउथ जोन पर हार का खतरा मंडरा रहा है।