
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डॉक्टर रेड्डी, नेसले हेल्थ साइंस, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों को नोटिस जारी किया है।
इन कंपनियों पर प्रोडक्ट्स में प्रोटीन बढ़ाने और मांसपेशियों को बनाए रखने को लेकर भ्रामक स्वास्थ्य दावे करने का आरोप है।
एफएसएसएआई ने कंपनियों से पूछा है कि उनके प्रोडक्ट्स पर किए गए प्रोटीन से जुड़े दावों का आधार क्या है और क्या यह नियमों के मुताबिक सही हैं।