
घर में लाइट स्विच ऑन करते समय बहुत छोटे इलेक्ट्रिकल आर्क बनना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है, लेकिन तेज चिंगारी गंभीर समस्या है.
अगर स्विच से साफ चमक, तेज चटकने की आवाज, जलने की गंध या धुआं आए, तो यह ढीली वायरिंग या ओवरलोडेड सर्किट का संकेत है।
ऐसी स्थिति में सबसे पहले सर्किट ब्रेकर बंद करना चाहिए और समस्या बने रहने पर लाइसेंस प्राप्त इलेक्ट्रीशियन की मदद लेनी चाहिए।