
एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सस्पेंडेड डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हैदराबाद में 1.3 करोड़ रुपये कैश बरामद किया।
एसीबी ने पुप्पलगुडा समेत आठ संदिग्ध बेनामियों के ठिकानों पर एक साथ कई घंटों तक छापेमारी कर वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज और सबूत जुटाए।
एजेंसी ने भीम रेड्डी के खिलाफ पहले ही प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रखा है और जांच जारी है।