
शुक्रवार को 'यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस' के आह्वान पर बुलाई गई 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण पूरे भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित रहीं.
इस हड़ताल के तुरंत बाद महीने का दूसरा शनिवार, रविवार और गणेश चतुर्थी का त्योहार पड़ने से देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक शाखाएं लगातार चार दिनों तक बंद रहने की स्थिति बन गई है.
बैंक कर्मचारी लंबे समय से लंबित 'पांच दिन के कार्य सप्ताह' को तुरंत अधिसूचित करने की अपनी मांग पर अड़े रहे और सरकार की अपील को खारिज कर दिया.