
पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में दिहाड़ी मजदूर की पत्नी बिमला देवी ने महज 7 रुपये का लॉटरी टिकट खरीदकर 1 करोड़ रुपये का इनाम जीता है।
उन्होंने सिक्किम सरकार की इस लॉटरी का टिकट रेलवे रोड स्थित स्टार लॉटरी स्टॉल से रिजल्ट आने से एक दिन पहले खरीदा था।
इस बड़ी आर्थिक सहायता से परिवार बच्चों के बेहतर भविष्य और उनकी पढ़ाई-लिखाई की जरूरतों को पूरा करने की योजना बना रहा है।