
राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2024 के परिणामों में दौसा जिले के राजवीर गुर्जर ने सफलता हासिल करते हुए तहसीलदार का पद प्राप्त किया है।
महज छह साल की उम्र में विस्फोटक धमाके में दोनों हाथ गंवाने के बाद राजवीर ने हार नहीं मानी और अपनी कलाइयों के सहारे लिखना सीखकर अपनी पूरी पढ़ाई पूरी की।
बिना किसी महंगी कोचिंग या राइटिंग असिस्टेंट की मदद लिए घर पर रहकर सेल्फ स्टडी करते हुए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।