
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज रांची में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा।
अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंद खेलकर 2,000 रन पूरा करने के वर्ल्ड रिकॉर्ड से केवल 53 रन दूर हैं।
वर्तमान में सबसे कम गेंदों में 2,000 टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड 1164 गेंदें खेलने वाले सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज है।