
जम्मू-कश्मीर के पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का चार दिवसीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें 30 से अधिक देशों की 120 से ज्यादा फिल्में प्रदर्शित की गईं।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य डल झील में फ्लोटिंग सिनेमा जैसे आकर्षण के साथ स्थानीय युवा प्रतिभाओं को फिल्म निर्माण के अवसर प्रदान करना है।
सरकार जम्मू-कश्मीर फिल्म नीति के जरिए प्रदेश को फिल्म निर्माण का एक मजबूत वैश्विक और रचनात्मक केंद्र बनाने के लिए काम कर रही है।