प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दी गई बधाई के लिए आभार व्यक्त किया है।
नेतन्याहू ने अपने संदेश में भारत और इजरायल की दोस्ती को अटूट बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच इनोवेशन और सहयोग की कोई सीमा नहीं है।
भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने भी एक वीडियो जारी कर भारत की प्राचीन विरासत और राष्ट्रीय पुनरुत्थान की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।