
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान जल्द ही फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक आर बाल्की के साथ एक बड़े सुपरहीरो प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं।
मेकर्स ने इस फिल्म के लिए आमिर खान को अप्रोच किया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है।
फिलहाल इस प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पर काम जारी है और सब कुछ तय होने पर यह तीनों की पहली तिकड़ी होगी।