
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत शार्दुल ठाकुर को हटाकर अनुभवी सिद्धेश लाड को आगामी रणजी सीजन के लिए नया कप्तान नियुक्त किया है।
सिद्धेश लाड ने पिछले रणजी सत्र में 8 मैचों में 77.40 की औसत से 774 रन बनाए थे, जिसमें पांच शतक और एक अर्धशतक शामिल था।
रणजी सत्र की शुरुआत 11 अक्टूबर को होगी, जिसमें मुंबई की टीम अपने पहले मैच में चंडीगढ़ के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।