
90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर 26 साल के लंबे अंतराल के बाद बॉलीवुड में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिल्पा को कॉमेडी फिल्म 'मालामाल वीकली 2' में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए साइन किया गया है, जो उनकी फिल्मी करियर में वापसी का जरिया बनेगी।
शिल्पा शिरोडकर ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था और अब वे इस बहुप्रतीक्षित कॉमेडी सीक्वल के साथ बड़े पर्दे पर फिर से नजर आएंगी।