एडटेक कंपनी अपग्रेड ने अनएकेडमी का अधिग्रहण करीब 200 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1890 करोड़ रुपये में पूरा किया है।
यह सौदा अनएकेडमी की 2021 की 3.44 अरब डॉलर की पीक वैल्यूएशन के मुकाबले काफी कम कीमत पर हुआ है।
अनएकेडमी की शुरुआत 2015 में गौरव मुंजाल, रोमन सैनी और हेमेश सिंह ने की थी, जो कभी 10 लाख पेड सब्सक्राइबर तक पहुंच गई थी।