
साउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर 38 वर्षीय जोलानी टेटे की ईस्टर्न केप के मडांटसाने इलाके में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
टेटे ने 2017 में एक मुकाबले में सिबोनिसो गोन्या को महज 11 सेकंड में नॉकआउट करके वर्ल्ड टाइटल फाइट में सबसे तेज नॉकआउट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था।
डोपिंग के कारण चार साल का बैन झेल रहे टेटे की सजा 29 जुलाई 2026 को खत्म होने वाली थी और वह रिंग में वापसी की तैयारी कर रहे थे।