
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की बाईं हैमस्ट्रिंग की सफल सर्जरी हुई है और वह लंबे समय तक क्रिकेट मैदान से दूर रह सकते हैं।
बटलर को यह चोट पिछले महीने 24 सितंबर को हेडिंग्ले में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान बल्लेबाजी करते वक्त लगी थी।
वह पाकिस्तान में होने वाली इंग्लैंड की आगामी ट्राई-सीरीज से बाहर हो चुके हैं और नवंबर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी बाहर रहने की पूरी संभावना है।