
झारखंड के गम्हरिया थाना परिसर में महिला से कथित रेप के मामले में सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कड़ी कार्रवाई की है।
अनुशासनहीनता और सीनियर अधिकारियों को समय पर सूचना न देने के कारण 9 और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
इस ताजा कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी समेत इस मामले में अब तक कुल 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।