
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही UGC NET जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी करेगी।
परीक्षा संपन्न होने के एक महीने बाद जारी होने वाली इस आंसर-की पर अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा के नतीजे इस महीने के अंत तक घोषित किए जाने की पूरी उम्मीद है।