
देहरादून के दून अस्पताल के बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में शनिवार सुबह करीब नौ बजे इलेक्ट्रिक बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।
अग्निशमन दल ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और गनीमत रही कि उस समय वार्ड में कोई भी मरीज भर्ती नहीं था।
अस्पताल में 22 जुलाई को भी आग लगने की घटना हुई थी, जिसके बाद से मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।