पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 वर्षीय किसान दीपांकर गोपी का बांग्लादेशी अपराधियों ने अपहरण कर लिया और उसे सीमा पार ले गए।
यह घटना शनिवार सुबह कुकुर्जन इलाके में हुई, जब किसान अपने छह बीघा चाय के बागान में कीटनाशक छिड़क रहा था।
बीएसएफ ने बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के साथ फ्लैग मीटिंग की है, लेकिन किसान अभी भी बीजीबी की निगरानी में है और रिहाई के प्रयास जारी हैं।