इजरायली खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बाद सुरक्षा कारणों से डोनाल्ड ट्रंप को तुर्की में अपना विमान बदलना पड़ा था।
इजरायल ने दावा किया था कि ईरान ट्रंप पर स्नाइपर या मिसाइल से हमला करने की साजिश रच रहा है, हालांकि अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने इन दावों पर संदेह जताया है।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, 2020 में कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद से ईरान ट्रंप से बदला लेने की फिराक में है।