
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईसीसी की ताजा रैंकिंग में 881 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टेस्ट के नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं।
उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसन को पछाड़कर यह स्थान हासिल किया, जबकि यानसन 875 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
भारतीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर टी20 रैंकिंग में 2 पायदान की छलांग लगाकर 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि अभिषेक शर्मा पहले और ईशान किशन तीसरे स्थान पर हैं।