जापान के नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले एशियन गेम्स में 15 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी शामिल होंगे, जबकि चीन की तैराक यू जिडी मात्र 13 साल की उम्र में प्रतियोगिता में उतरेंगी।
आयोजकों ने 4,000 से 5,000 खिलाड़ियों के ठहरने के लिए इटली के कोस्टा सेरेना क्रूज शिप और 2,000 खिलाड़ियों के लिए कंटेनरनुमा घरों की व्यवस्था की है।