
भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें सेंसेक्स 700 से अधिक अंक गिरकर 73,172 पर और निफ्टी 219 अंक गिरकर 22,991 पर आ गया।
गिरावट का मुख्य कारण कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि है, क्योंकि ब्रेंट क्रूड 106 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। साथ ही विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव बनाया है।
बाजार में आई इस सुस्ती से चंद मिनटों में ही निवेशकों के करीब 4.3 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बैंकिंग, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली देखी गई।