
स्पेशल कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए उकसाने के मामले में सीजेपी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ा दी है.
अदालत ने कहा कि दोनों नेताओं ने कानून का अनादर किया है और वे प्रतिबंधित जगहों पर बार-बार प्रदर्शन बुलाने के आदी हैं.
सीजेपी ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए लगातार हिरासत को कानूनी प्रक्रिया का मजाक और लोकतांत्रिक आवाज़ों को कुचलना बताया है.