
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम आगामी 22 सितंबर को जापान के खिलाफ सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में एकमात्र टी20 मुकाबला खेलेगी।
क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका होगा जब भारतीय टीम किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में जापान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, जिसे 'सुजुकी कप' नाम दिया गया है।
यह मुकाबला भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के तहत आयोजित किया जा रहा है और इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे होगी।