
पोलैंड के क्राको शहर के मेन मार्केट स्क्वायर में एक व्यक्ति ने कार से ओपन मार्केट में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
शनिवार दोपहर 3 बजे हुई इस घटना के बाद पुलिस ने हमलावर को गोली मारकर हिरासत में ले लिया, और घायलों में मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने बताया कि गृह मंत्री उन्हें लगातार हालातों की जानकारी दे रहे हैं, जबकि अमेरिकी राजदूत ने इसे क्रूर और जानलेवा हमला करार दिया।