
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने कुल कर्मचारियों में से करीब 6 प्रतिशत यानी लगभग एक हजार कर्मियों की छंटनी करने का फैसला किया है।
को-सीईओ टेड सारंडोस और ग्रेग पीटर्स ने ईमेल भेजकर कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी है जिसका सबसे ज्यादा असर प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी विभाग पर पड़ेगा।
यूट्यूब और टिकटॉक से मिल रही कड़ी टक्कर के बीच कंपनी अब विज्ञापन, लाइव प्रोग्रामिंग और गेमिंग जैसे नए क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।