
मारुति सुजुकी की नई ब्रेजा फेसलिफ्ट को ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है, जिसके 6 हफ्ते में ही 60,000 से अधिक यूनिट बुक हो चुके हैं।
कंपनी ने इस एसयूवी को 24 जुलाई को 7.40 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर बाजार में उतारा था।
यह एसयूवी 21.09 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देने वाले पेट्रोल इंजन और 26.9 किमी प्रतिकिग्रा माइलेज वाले सीएनजी वेरिएंट में उपलब्ध है।