
भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले कुलदीप यादव पूरी तरह फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं।
वॉर्म-अप मैच की दूसरी पारी में कुलदीप की गेंदबाजी न करने पर बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने स्पष्ट किया कि यह केवल वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए लिया गया ब्रेक था।
कुलदीप ने वॉर्म-अप मैच की पहली पारी में 18 ओवर गेंदबाजी की थी और 2 विकेट चटकाए थे।