
हरिद्वार जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10 फीट चौड़ाई और 12 फीट ऊंचाई से अधिक के कांवड़ और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के तहत मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को नारसन बॉर्डर से ही वापस लौटाया जा रहा है।
प्रशासन ने सभी कांवड़ियों और आयोजकों से अपील की है कि वे कांवड़ यात्रा के दौरान जारी की गई गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें।