
यमन के हूती विद्रोहियों ने इंटरनेशनल शिपिंग रूट और रणनीतिक चोकपॉइंट 'स्ट्रेट ऑफ बाब अल मंदेब' तथा मय्युन द्वीप पर कब्जा कर लिया है।
इस कब्जे से यूरोप के लिए लाल सागर का रास्ता बंद हो जाएगा और जहाजों को अफ्रीका महाद्वीप का लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा।
इस बीच सऊदी अरब ने मोचा शहर के हवाई अड्डे पर दो हवाई हमले किए हैं, जबकि पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने सऊदी हमलों पर ईरान के साथ चर्चा की है।