
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और 11 विपक्षी नेताओं की चुनाव आयोग के खिलाफ दायर याचिका पर 15 अक्टूबर को सुनवाई होने की संभावना है।
याचिका में मतदाता सूची के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) के तौर-तरीकों और वोटर लिस्ट से नाम हटाने को चुनौती दी गई है।
विपक्ष ने देश भर में जारी एसआईआर प्रक्रिया पर तुरंत अंतरिम रोक लगाने और दस्तावेजों को अदालत के समक्ष पेश करने की मांग की है।