
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना का शुभारंभ किया, जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस सेवा मिलेगी।
रक्षाबंधन के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त को महिलाएं अपने एक सहयात्री के साथ रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने इस निर्णय को महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए महत्वपूर्ण बताया है।