
इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 10 साल बाद बिग बैश लीग में वापसी करने के लिए तैयार हैं और उन्हें 600,000 डॉलर (लगभग 5 करोड़ रुपये) में साइन किया जा सकता है।
स्टोक्स को अपनी टीम में शामिल करने के लिए सिडनी सिक्सर्स और होबार्ट हरीकेन्स के बीच होड़ मची है, जिसमें सिडनी सिक्सर्स का पलड़ा भारी माना जा रहा है।
स्टोक्स ने हाल ही में इंग्लैंड के डोमेस्टिक वनडे कप में 96.50 की औसत से 193 रन बनाए हैं, जो उनकी शानदार फॉर्म को साबित करता है।