
गुजरात की राजधानी गांधीनगर के कुडासन इलाके में बुधवार शाम 'बॉस्की द एम्पायर' नामक निर्माणाधीन इमारत का एक स्लैब और क्रेन गिरने से बड़ा हादसा हो गया।
हादसे के बाद मलबे से निकाले गए करीब 10 गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को गांधीनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया, जबकि स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया अस्पताल में घायलों की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।