
सोनी ने भारत में अपने नए IER-M500 इन-ईयर मॉनीटर हेडफोन लॉन्च किए हैं, जो बेहतर नॉइज आइसोलेशन और 5mm ड्राइवर के साथ आते हैं।
इन हेडफोन्स की शुरुआती कीमत 10,990 रुपये रखी गई है और इनकी बिक्री आज से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर शुरू हो गई है।
डिवाइस में पूरी तरह से सील हाउसिंग और ऑप्टिमाइज इंटरनल अकोस्टिक स्ट्रक्चर का उपयोग किया गया है, जो बाहरी शोर को कम करने में मदद करता है।