
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को पार्टी के महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है.
पार्टी इसके जरिए प्रदेश की महिला मतदाताओं तक अपनी पहुंच मजबूत करने की तैयारी कर रही है और लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रही है.
इससे पहले पार्टी ने 45 विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी की थी जिसमें अनुसूचित जाति, ओबीसी और मुस्लिम वर्ग के नेताओं को प्रमुखता दी गई थी।