
मार्केट एनालिस्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल अपने आगामी iPhone 18 Pro और Pro Max मॉडल्स की कीमत में 250 से 300 डॉलर (करीब 28,000 रुपये) तक की बढ़ोतरी कर सकता है।
कीमतों में इस संभावित वृद्धि का मुख्य कारण नई 2 नैनोमीटर टेक्नोलॉजी वाली A20 प्रो चिप, बेहतर कैमरा सिस्टम और प्रीमियम हार्डवेयर की बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत है।
भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,39,900 रुपये से 1,49,900 रुपये के बीच हो सकती है, जबकि लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को होने की चर्चा है।